सड़क पर जाम लगाने में 60 के खिलाफ केस
रुड़की
मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के लहबोली गांव में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो थी। गुस्साएं लोगों ने सड़क जाम कर दी थी। इस मामले में 60 से ज्यादा अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया कि शुक्रवार देर शाम लहबोली गांव में बस की टक्कर लगने से देवेंद्र की मौत हो गई थी। देवेंद्र की मौत होने पर लगभग 60-70 लोगों की ओर से शव को लखनौता चौकी के सामने रखकर सड़क पर जाम लगा दिया गया।
