UTTARAKHAND

राज्य स्थापना दिवस पर होंगे कई कार्यक्रम 

पौड़ी

जिले में 21वें राज्य स्थापना दिवस समारोह के आयोजन को लेकर विकास भवन सभागार पौड़ी में प्रभारी जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक ली। उन्होंने बैठक में कहा कि राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नए इरादे युवा सरकार के तहत आयोजित कार्यक्रम प्रतीकात्मक ना होकर वास्तविक रूप से भव्य एवं उत्कृष्ट कोटी के हों। कहा कि इस अवसर पर जिले के उत्तराखण्ड आन्दोलन में शहीद हुये राज्य आन्दोलनकारी के परिवारजनों को तहसील स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। कहा कि राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 8 नंवबर को जिले के रामलीला मैदान में सभी विभागों, एनआरएलएम द्वारा अपने-अपने विभागीय स्टॉल स्थापित किए जाएंगे। बताया कि इस दौरान ब्लाकस्तरीय युवा खेल महाकुम्भ भी आयोजित किए जाएंगे। कहा कि प्रतियोगिताओं में शामिल 3 सर्वेश्रेष्ठ प्रतिभागियों को व खेल महाकुम्भ में विजेता खिलाड़ियों को राज्य स्थापना दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा। बताया कि राज्य स्थापना दिवस पर जिला मुख्यालय में सुबह स्कूली बच्चों के द्वारा प्रभात फेरी निकाली जाएगी व एनसीसी, एनएसएस, स्काउट गाइड द्वारा मार्च पास्ट किया जाएगा।