नयार नदी में डूबने से पूर्व प्रधान की मौत
पौड़ी
नयार नदी में डूबने से पूर्व ग्राम प्रधान बडखोलू की मौत हो गई। मृतक के भाई रविन्द्र बिष्ट ने बताया कि बीते शनिवार दोपहर में जितेंद्र सिंह उर्फ जीतू घर से सतपुली गए थे। घर वापस नहीं लौटने पर खोजबीन की गयी। इसके बाद ग्रामीणों ने नयार नदी किनारे मृतक के कपड़े देखे। जिससे मृतक के तेज बहाव में बहने की आशंका जताई गई और राजस्व पुलिस को सूचित किया गया।
राजस्व उपनिरीक्षक बीएस भंडारी ने बताया कि परिजन सहित ग्रामीणों व प्रशासन द्वारा शनिवार रात से ही खोजबीन की गई, जिसके बाद ग्रामीणों व एसडीआरएफ टीम की सहायता से रविवार लगभग दोपहर 12 बजे मृतक जितेंद्र सिंह उर्फ जीतू 48 वर्ष का शव बिलखेत के निकट नाला सैण से बरामद किया गया। मृतक का पंचनामा कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
मौके पर एसडीआरएफ टीम इंचार्ज सत्येंद्र सिंह रावत, कांस्टेबल अमित डोबरियाल, दिनेश चंद्र, मुकेश रावत, ड्राइवर महिपत सिंह, ग्राम प्रधान रणवीर सिंह आदि ने शव को निकाला।

