Uttrapradesh

 बादशाहनगर रेलवे अस्पताल का किया निरीक्षण

-एनईआर के प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक का एक दिवसीय दौरा

लखनऊ,

पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ. मदन लाल चौधरी ने मंगलवार को सीएमएस डॉ. अमरेंद्र कुमार और एडीआरएम (परिचालन) शिशिर सोमवंशी व चिकित्सकों की उपस्थिति में बादशाहनगर रेलवे चिकित्सालय सभागार में एक दिवसीय मल्टी स्पेशियलिटी हेल्थ चेक-अप कैम्प का शुभारम्भ किया। कैम्प में मंडल के चिकित्सालय, बादशाहनगर द्वारा अनुबन्धित लखनऊ स्थित चिकित्सालयों से चिकित्सा विशेषज्ञ के रूप में अपोलो मेडिक्स हास्पिटल से डॉ. मोहित सिंह कार्डियोलॉजिस्ट, डॉ. आदित्य सिंह आथोर्पेडिक्स व डॉ. फरहान अहमद ऑनकोलाजिस्ट, चरक हास्पिटल से डॉ. मनीष झा कार्डियोलॉजिस्ट, अजन्ता हास्पिटल से डॉ. विनीष सिंह यूरोलॉजिस्ट द्वारा 71 मरीजों का परीक्षण कर विशेषज्ञ चिकित्सा परामर्श प्रदान किया। डॉ. चौधरी ने बादशाहनगर रेलवे चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होनें इन्डोर यूनिट में इमरजेन्सी कक्ष, सर्जिकल कक्ष, आईसीयू कक्ष, औषधि भण्डार, पुरूष वार्ड एवं महिला वार्ड, आपरेशन थियेटर व रजिस्टेज्शन व ओपीडी ब्लाक को देखा। उन्होंने इस दौरान रेल कर्मचारियों की बेहतर चिकित्सा के लिये नवीन चिकित्सा सुविधाऐं प्रदान करने पर जोर दिया। इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.चारू सक्सैना, डॉॅ.विनीता गुप्ता, डॉ. सुरेश पॉल, डॉ. वीके पाठक, डॉ विनीता, डॉ. पवन गुप्ता, डॉ.प्रशांत कुमार सिंह और अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।