UTTARAKHAND

आग से धधका कालाकोट का जंगल

चम्पावत

बाराकोट ब्लॉक के कालाकोट गांव का जंगल रात भर आग से धधकता रहा। आग से एक हेक्टेयर से अधिक वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शनिवार-रविवार की रात गल्लागांव के कालाकोट तोक का जंगल आग की चपेट में आ गया। आग से देवदार, बांज, बुरांश समेत तमाम अन्य पेड़ों को नुकसान पहुंचा है। वनाग्नि से जीव, सरीसृप और कीट पतंगों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने रविवार सुबह कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वनाग्नि से पूरे इलाके में धुंध छाई हुई है। इससे लोगों को सांस लेने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आग बुझाने वालों में ग्रामीण संदीप कुमार,आंनद राम, हिमांशु कुमार, महेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।