UTTARAKHAND

विकसित संकल्प रथ के जरिए जानकारी दी

चम्पावत(आरएनएस)। विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ बाराकोट के पम्दा गांव पहुंचा। रथ के जरिए राज्य व केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। योजा से वंचित लोगों का चयन भी किया गया। रविवार को पम्दा में चौपाल लगाई गई। रथ के नोडल अधिकारी सहकारिता विभाग के कमला मेहरा ने लोगों को यात्रा के उद्देश्य की जानकारी दी। बाराकोट के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.मंजीत सिंह ने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रधान सुनीता गोस्वामी, ग्राम विकास अधिकारी गणेश गड़िया, ग्राम पंचायत अधिकारी भुवन पांडेय ने भी जानकारी दी। इस दौरान तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।