UTTARAKHAND

दिव्यांग अतिकुर्रहमान को सम्मानित किया

चम्पावत

विश्व दिव्यांग दिवस पर मनिहारगोठ निवासी अतिकुर्रहमान को सम्मानित किया गया। उन्हें ये पुरस्कार देहरादून में सीएम धामी ने दिया। वह टनकपुर में ई-रिक्शा के जरिए परिवार का पालन पोषण करते हैं। उनके अलावा प्रदेश के 57 अन्य दिव्यांगो को भी सम्मानित किया गया है। अतिकुर्रहमान धौलीगंगा जल विद्युत परियोजना के निर्माण में काम करने के दौरान 2001 में हुए हादसे में अपने दोनों पांव गंवा बैठे थे। तब से वह ई-रिक्शा चलाकर जीवन यापन कर रहे हैं।