UTTARAKHAND

परीक्षा में धांधली की जांच की मांग की

रुडक़ी

एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सचिन चौधरी ने जेईई मेंस की परीक्षा में धांधली की जांच की मांग की है। एनएसयूआई ने कहा कि करीब 6 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी। लेकिन परीक्षा के तुरंत बाद ही पेपर लीक होने के मामले सामने आने शुरू हुए हो गए थे। पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि सीबीआई ने दिल्ली एनसीआर, पुणे, जमशेदपुर, इंदौर, बंगलुरु के विभिन्न सेंटरों पर छापेमारी की। एनएसयूआई जिलाध्क्ष ने कहा कि पेपर लीक की इस घटना के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेन्सी द्वारा करवाई गयी बाकी परीक्षाएं भी शक के घेरे में है। सीबीआई द्वारा दर्ज हुई शिकायत में जिनके नाम हैं उनके खिलाफ जल्द से जल्द कार्यवाही होनी चाहिए। एनएसयूआई ने का कहना है कि इस पेपर लीक की सीधी जिम्मेदार मोदी सरकार ही है। यह एजेन्सी नवंबर 2017 में केंद्र सरकार द्वारा स्थापित की गयी थी। जिला महासचिव रजत चौधरी ने कहा कि देश के लाखों छात्र कठिन परिश्रम करके इस परीक्षा की तैयारी कर सुनहरे भविष्य का सपना देखते हैं लेकिन सरकार निष्पक्ष परीक्षा करवाने में नाकाम है। सुप्रीम कोर्ट के कार्यरत न्यायाधीश की निगरानी में पूरे मामले की जांच की जानी चाहिए। इस दौरान विशाल चौधरी, युवराज चौधरी, रवि चौधरी, राजू चौधरी, कार्तिक, आकाश चावला, मुदित शर्मा आदि मौजूद रहे।