किसान कांग्रेस ब्लॉक कमेटी की कार्यकारिणी गठित
रुडक़ी
विधायक ममता राकेश और जिलाध्यक्ष सेठपाल परमार की मौजूदगी में किसान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष मास्टर दिनेश कुमार सैनी ने ब्लॉक कमेटी की घोषणा की। विधायक कैंप कार्यालय पर एक बैठक में ब्लाक उपाध्यक्ष कुर्बान अली, नाथी राम कटारिया, साधूराम सैनी, अमित पाल, सत्येंद्र चौहान, नईम अंसारी को जिम्मेदारी सौपी गई। महावीर सिंह को कोषाध्यक्ष, राव यावर, प्रदीप कुमार, परविंदर कुमार, विजेंद्र पाल को महासचिव घोषित किया गया। इस मौके पर अभिषेक राकेश, रजनीश कुमार सैनी, अजरम, रोहित, अंकित सैनी, इस्लाम सलमानी, प्रमोद कश्यप, शाहनवाज मलिक, सोनू प्रजापति, सद्दाम हुसैन, आदेश, आशीष कुमार मौजूद रहे।

