श्रमिकों ने प्रदर्शन कर वेतन दिलाने की मांग की
रुडक़ी
लकेश्वरी की एक ट्रेडिंग कंपनी गेट पर ताला लगा देख श्रमिक भडक़ गए। श्रमिकों ने तहसील में जाकर प्रदर्शन कर किया। साथ ही तहसीलदार से शिकायत कर वेतन दिलाने की मांग की। तहसील परिसर में श्रमिकों ने बताया कि उन्हें कंपनी की ओर से लंबे समय से वेतन, बोनस और अन्य भत्ते नहीं दिए गए हैं। आरोप है कि गेट पर ताला लगाकर फैक्ट्री प्रबंधन फरार हो गया है। इससे श्रमिक भडक़ गए। तहसीलदार रेखा आर्य ने बताया कि फैक्ट्री बंद पड़ी है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान मौके पर नितेश चौहान, राकेश, नित्यानंद, ठाकुर सोनू, सुभाष, शिवकुमार, अजय सैनी, प्रीतम सिंह, अरविंद, जितेंद्र, राजेंद्र कुमार, अरविंद, रामभूल, दीपक कुमार, रणवीर सिंह, अवनीश कुमार आदि मौजूद रहे।

