विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत किया बहुउद्देशीय शिविर आयोजित
ऋषिकेश(आरएनएस)। नगरपालिका ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया। इसमें विभिन्न सरकारी महकमों ने स्टॉल लगाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन और पीएम आवास से बने घरों की चाबी भी लाभार्थियों को सौंपी गई। गुरुवार को नगर पालिका प्रांगण और जौलीग्रांट पंचायत घर में यात्रा को लेकर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण गैरोला मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि यात्रा के माध्यम से गांव-गांव में लोगों को सरकार की योजनाओं से अवगत कराकर उन्हें लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। जिला सहप्रभारी नलिन भट्ट ने कहा कि संकल्प यात्रा से सरकार और आमजन के बीच दूरी खत्म हो गई है। सरकार के अधिकारियों के आमजन तक पहुंचने से उन्हें योजनाओं का लाभ मिल रहा है। जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा ने कहा कि विपक्षी दल जनहित की सोच रखते, तो आज देश और प्रदेश की बड़ी आबादी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं होती। मौके पर राजेंद्र व्यास, रतन सिंह, राजेंद्र तड़ियाल, एसएस नयाल, नरेंद्र सिंह नेगी, उत्तम सिंह नेगी, सौरभ थपलियाल, विनय कंडवाल, नगीना रानी, गिरिराज सैनी, अवतार सिंह सैनी, अमित कुमार, रविंद्र बेलवाल, मंदीप बजाज, ईश्वर चंद अग्रवाल, उषा कोठरी, रविंद्र सिंह पंवार, सतीश चमोली, अखिलेश खंडूड़ी, सचिन रावत, अश्विनी, कुलदीप खत्री, आरती लखेड़ा, मधु भिड़ोला, आशा सेमवाल, विक्रम सिंह नेगी, मंजू नेगी, हृदय राम डोभाल आदि मौजूद रहे।

