निशानेबाजी में गोल्ड जीतने वाले 4 खिलाड़ी सम्मानित
ऋषिकेश(आरएनएस)। वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति गंगा भोगपुर ने प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें निशानेबाजी में गोल्ड जीतने वाले चार खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।रविवार को यमकेश्वर विकास खंड के गंगा भोगपुर मल्ला में वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में प्रदेशस्तरीय 10 मीटर निशानेबाजी में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले अभय बिष्ट और आदर्श भट्ट को सम्मानित किया गया। इसके अलावा जिलास्तरीय रिले रेस में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली निकिता बिष्ट और शिवांशु कुमार को भी नवाजा गया।संगठन सचिव अर्जुन सिंह नेगी के कहा कि पौड़ी जनपद से ताल्लुक रखने वाले पिछड़े क्षेत्र की उभरती प्रतिभाओं की राज्य सरकार को उचित मदद करनी चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के जगदीश प्रसाद रणाकोटी और संचालन बलबीर सिंह रावत ने किया। मौके पर उपप्रधान अनिल नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य बूंगा सुदेश भट्ट, आलम सिंह नेगी, बचन सिंह बिष्ट, मोहनलाल रणाकोटी, कल्याण सिंह भण्डारी, डीएस रावत, पूरनचंद कुकरेती, डबल सिंह रावत, त्रिलोक सिंह आदि उपस्थित रहे।

