TRENDING NEWSUTTARAKHAND

पगना के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया  

बागेश्वर(आरएनएस)  पगना के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि खनन पट्टाधारक अवैध रूप से बल पूर्व खनन कर रहा है। 13.996 हेक्टयर भूमि में सोप स्टोन माइन स्वीकृत है। बीते वर्ष नवंबर से काश्तकारों को हुए नुकसान का मुआवजा नहीं मिल सका है। उन्होंने शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। बुधवार को पगना गांव के ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे। नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। कहा कि वह अनुसूचित जाति के काश्तकार हैं। उनकी नाप भूमि पर खनन पट्टाधारक गणेश दत्त नैनवाल का पट्टा स्वीकृत है। उनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं हैं। जिस कारण खनन संचालन उनका भाई तारा दत्त नैनवाल और बसंत नैनवाल करते हैं। उन्होंने कहा कि जोर जबरदस्ती उनके खेतों पर अवैध खनन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण डरे और सहमे हैं। उन्होंने शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर कैलाश चंद्र, गंगा राम, रेवती देवी, किशन राम, जीवंती देवी, आनंद प्रसाद, द्वारिका प्रसाद, मोहन सिंह, सज्जन सिंह, खीम सिंह, नंदन सिंह मेहता आदि उपस्थित थे।