UTTARAKHAND

भाजपाइयों ने मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाया 

ऋषिकेश(आरएनएस)। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर ऋषिकेश में खाासा उत्साह देखने को मिल रहा है। भाजपा कार्यकर्ता प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत क्षेत्र के मंदिरों में स्वच्छता अभियान चला रहे हैं। इसके साथ ही धार्मिक अनुष्ठान भी किए जा रहे हैं। बुधवार को मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने भाजपाइयों के साथ पौराणिक ओणेश्वर महादेव मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर भाजपा पूरे देश में कार्यक्रम आयोजित कर रही है। मौके पर ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विमला नैथानी, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष समा पंवार, मण्डल महामंत्री सुरेंद्र बिष्ट, प्रधान सोबन सिंह कैंतुरा, भगवान सिंह मेहर, गणेश रावत, अनिता राणा, कृपाल बिष्ट, हरीश पैन्यूली, राम सिंह बगियाल, हरदीप सैनी, हरीश कक्कड, योगेश, घनश्याम, सुरेंद्र सजवाण, शैलेन्द्र रांगड़, हरदीप सैनी आदि उपस्थित रहे।
उधर, भाजपाइयों ने श्यामपुर स्थित हरिधाम कॉलोनी के हनुमान मंदिर में स्वच्छता कार्यक्रम चलाया। इसके बाद हनुमान चालीसा और रामचरित मानस का पाठ किया गया। मौके पर श्यामपुर मंडल प्रभारी मनोज ध्यानी, मंडल महामंत्री सतपाल राणा, जिला मंत्री पुष्पा ध्यानी, जिला मीडिया प्रभारी नीलम काला चमोली, अतुल शर्मा, मधु पोखरियाल, जिनेंद्र सिंह, राहुल बालियान, जयपाल चौहान आदि उपस्थित रहे।
देश के हर गांव तक निमंत्रण: निशंक
रानीपोखरी। जौलीग्रांट के आदर्श नगर स्थित शिव मंदिर में हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने भाजपाइयों के साथ मिलकर साफ सफाई की। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा 400 से अधिक सीटे जीतेगी। एक बार फिर मोदी सरकार आएगी। भाजपा राज में राम मंदिर बनने से देशवासी बेहद खुश है। देश के हर गांव तक रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण दिया गया है। मौके पर कार्यक्रम संयोजक राजेश भट्ट, भाजपा जिला मंत्री उषा कोठारी, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष आरती लखेड़ा, राजकुमार पुंडीर, मनीष नैथानी, प्रकाश कोठारी, हिमांशु राणा, भागीरथी ढौंढियाल, यशराज सोनकर, सुरेश सैनी, ईश्वर रौथाण, पीतांबरी देवी, पुष्पा रावत, साधना, अम्बी भंडारी, कलावती पंत, गीता सावन, कुसुम पवार, रमेश चंद पंत, कार्तिक दत्ता, सुंदर लोधी, वर्षा वर्मा, अल्पना प्रजापति, गणेश रावत, राममूर्ति ताई आदि उपस्थित रहे।