TRENDING NEWSUTTARAKHAND

भाजपा शासनकाल में जनता का विकास नहीं, नेताओं का हो रहा व्यक्तिगत विकासन:प्रीतम

विकासनगर(आरएनएस)।   चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार में जनता का नहीं बल्कि उनकी पार्टी से जुड़े नेताओं का विकास हो रहा है। यही वजह है जनजातीय क्षेत्र जौनसार बावर में विकास के कार्य ठप पड़े हैं जबकि कांग्रेस के शासनकाल में इस क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हुआ। ये बातें उन्होंने शुक्रवार को त्यूणी में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है। भाजपा सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए माहौल बिगाड़ने और नफरत फैलाने का काम कर रही है। कहा कि जौनसार बावर क्षेत्र में भाजपा क्षेत्र के विकास की जगह व्यक्तियों के विकास को तबज्जो दे रही है। क्षेत्र के महत्वपूर्ण विकास कार्य अटके हुए हैं, लेकिन भाजपा नेता और कार्यकर्ता अपने स्वार्थ सिद्ध करने में लगे हुए हैं। कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी हित में कार्य करना चाहिए। उन्होंने‌ पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश का उदाहरण देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत एकजुटता से वहां कांग्रेस की सरकार बनी है। विधायक ने जौनसार बाबर क्षेत्र में ‌नशा मुक्ति के लिए पद यात्रा निकाली जाएगी। नशे खिलाफ सभी को‌ मिलकर लड़ना होगा। विधायक ने महासू देवता से जौनसार बाबर, रवाई, जौनपुर, बंगाण पट्टी सीमावर्ती हिमाचल प्रदेश क्षेत्र को नशा मुक्ति की कामना की। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह, ब्लाक प्रमुख चकराता निधि राणा, सूरत राम जोशी, चतर सिंह रावत, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष लायक राम, जिला महामंत्री, बलबीर चौहान, संतराम चौहान, पुरण सिंह, रिंकू पंवार, सुन्दर सिंह, महेन्द्र सिंह, पीताम्बर बिजल्बाण, धीरज सिंह राणा आदि ने विचार व्यक्त किये।
सभा के बाद विधायक ने चौपाल लगाई
दो दिवसीय क्षेत्र भ्रमण पर आये चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने कार्यकर्ता सम्मेलन समापन के बाद मंच पर बैठकर चौपाल लगाई। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुना। शूनीर गांव के ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि आठ साल से स्वीकृति सड़क अधर में लटकी हुई है। प्रधान सीता, हरी सिंह, इसाक, जरब सिंह आदि विधायक से सड़क निर्माण की मांग की। निनूस गांव के ग्रामीण लायक राम जोशी, बिटू, देवदत्त, रामचन्द्र ने निनूस गांव से कथियान रोड तक गांव की सड़क डामरीकरण की मांग की। राजकीय महाविद्यालय त्यूणी की छात्र संघ अध्यक्ष प्रमेश ने महाविद्यालय में छात्रावास निर्माण की मांग की। विधायक प्रीतम सिंह ने सम्बन्धित अधिकारियों को उक्त समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए।