सितारगंज में हषोल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस
रुद्रपुर(आरएनएस)। गणतंत्र दिवस पर ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख कमलजीत कौर, एसडीएम कार्यालय में एसडीएम तुषार सैनी, अस्पताल में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अभिलाषा पांडे, रनसाली रेंज में रेंजर महेंद्र सिंह रैकुनी, कोतवाली में कोतवाल भूपेंद्र सिंह बृजवाल ने ध्वजारोहण किया। 57 वाहिनी एसएसबी में कमान अधिकारी अनिल कुमार ने ध्वजारोहण किया। यहां उत्कृष्ट कार्यों के लिए जवानों को मेडल प्रदान किए। डॉ. सुशीला तिवारी बीएड कॉलेज में पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा ने ध्वजारोहण किया। रामलीला मैदान में शिव कुमार मित्तल ने ध्वजारोहण किया। कांग्रेसजनों ने करन गार्डन में गणतंत्र दिवस मनाया। ग्रीनवुड विद्यालय, एमएम इंटर कॉलेज, किडजी, स्कॉलर वैली स्कूल, जयपुरिया स्कूल, एसआरएम स्कूल, एसएस ग्लोबल, जीएस कांवेंट स्कूल, सर्वोदय, शिशु मंदिर, इण्टर कॉलेज, बालिका इंटर कॉलेज, विद्या मंदिर, ग्रीन वर्ल्ड स्कूल शक्तिफार्म, गोशन स्कूल नानकमत्ता, होली सैपियंस स्कूल, प्राथमिक विद्यालय प्रथम, न्यू लाइट स्कूल नानकमत्ता में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित हुए। औद्योगिक पार्क की कंपनियों में ध्वजारोहण किया गया।
