बाजपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस
काशीपुर(आरएनएस)। 75वें गणतंत्र दिवस पर क्षेत्र में जगह-जगह सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण हुआ। साथ ही स्कूलों में भी ध्वजारोहण के साथ रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए तथा एक दूसरे को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। गुरुवार को 75वें गणतंत्र दिवस पर एसडीएम कार्यालय में एसडीएम राकेश तिवारी ने तहसील परिसर में तहसीलदार अक्षय भट्ट, कोतवाली में कोतवाल नरेश चौहान, नगर पालिका में पालिकाध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते, दोराहे पर किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हरमिंदर सिंह ढिल्लन लाडी ने, ब्लॉक प्रमुख सरिता देवी, सपा कार्यलय में सपा नेता अरविंद यादव, इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य एसपी सिंह ने, मदर इंडिया स्कूल में अजय कुमार विज ने, आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में डॉ. नरेंद्र खत्री ने, रिवरडेल इंटरनेशनल स्कूल में हरमंदर सिंह बरार ने, श्री दसमेश स्कूल में प्रधानाचार्य संदीप सलारिया ने ध्वजारोहण किया। वहीं स्कूलों में सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। ब्लॉक कार्यालय में प्रमुख सरिता देवी ने डस्टबिन भी वितरित किए।

