महानगर कांग्रेस के बैनर तले काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने किया दून कूच
हरिद्वार(आरएनएस)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दौरे को लेकर हरिद्वार से महानगर कांग्रेस के बैनर तले पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने दून कूच किया। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि दस बसों और करीब साठ छोटे चौपहिया वाहनों के माध्यम से कार्यकर्ता देहरादून के लिए रवाना हुए। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का देहरादून से रविवार को कार्यक्रम था। हरिद्वार में मायापुर के निकट यूनियन भवन पर कांग्रेसी एकत्र हुए। बसों, अपने निजी वाहनों से दून के लिए निकले। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी का कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम को लेकर सभी वर्गों के लोग देहरादून पहुंचे। दावा किया कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस राज्य की पांचों सीट पर जीत दर्ज करेगी।

