लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने की अपील
रुड़की(आरएनएस)। कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर शमीम अल्वी ने कहा है कि कांग्रेस ही देश को सही मार्ग पर ले जाने का काम कर सकती है। जिस तरह से महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार बढ़ रहा है उससे जनता पूरी तरह से परेशान हो चुकी है। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव और मंगलौर विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को जीताकर सदन में भेजने का कस्बावासियों से अह्वान किया है। कार्यक्रम को पूर्व विधायक काजी निजामुद्दीन ने भी संबोधित किया। उनके ओर से किए गए अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों को जनता के सामने रखा गया। इस अवसर पर रुड़की महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, पूर्व पालिका अध्यक्ष चौ. इस्लाम, शाह वकार चिश्ती, परवेज अहमद, मोनू प्रधान, डॉ. शराफत अंसारी, इरशाद कुरैशी, शाहनवाज, हाजी मंसूर, मौ. अंसारी, फरमान खान, नवाज काजमी, सुलेमान राणा, मसरूर अहमद और शकील अहमद आदि मौजूद रहे।

