सीमांत ग्रामीणों को खिलाए योजनाओं का लाभ
चमोली
जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने शुक्रवार को जिले के वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम योजना की बैठक में अधिकारियों को चिन्हित गांवों में केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं से पात्र लाभार्थियों को शत प्रतिशत आच्छादित किये जाने के निर्देश दिए है।
जिलाधिकारी ने कहा कि वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में शामिल सीमावर्ती गांव सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। बैठक में एसीएमओ डॉ वीवी सिंह, सीएओ वीपी मौर्य, मुख्य उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह, सीवीओ डॉ प्रलयंकर नाथ, डीएसओ जसवंत कंडारी, डीपीओ संदीप कुमार सहित समस्त रेखीय विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

