होली पर पूर्वांचल जाने वाली सभी ट्रेनें फुल
रुड़की
इस बार होली का पर्व 24 और 25 मार्च को है। पहले दिन रविवार में होलिका दहन होगा और सोमवार को रंग खेले जाएंगे। ज्यादातर लोग होली मनाने अपने घर जाते हैं। हरिद्वार और भगवानपुर के सिडकुल, लक्सर, रुड़की की कंपनियों में काम कर रहे पूर्वांचल, बिहार, झारखंड तथा पश्चिम बंगाल के लोग भी छुट्टी लेकर घर जाते हैं।
लेकिन उधर जाने वाली अधिकांश ट्रेन होली तक फुल हो चुकी हैं। रवि कुमार, दीपेश यादव, सुंदर प्रसाद, देवी प्रसाद, संजय कुमार सिंह, अजीत पटेल ने बताया कि सबसे ज्यादा मारामारी स्लीपर कोच में है। कई ट्रेनों में स्लीपर कोच रिग्रेट (रिजर्वेशन, आरएसी, वेटिंग फुल) हो चुके हैं। जबकि कुछ में सारी सीट रिजर्व होने के बाद आरएसी (रिजर्वेशन अगेंस्ट कैंसिलेशन) भी खत्म है। इनमें से ज्यादातर में वेटिंग 100 और 150 से ऊपर है। इसके कंफर्म होने की कोई संभावना नहीं है।

