संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा लापता
रुड़की
संदिग्ध परिस्थितियों में एक छात्रा लापता हो गई। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने छात्रा की गुमशुदगी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। नगर के एक मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 19 वर्षीय पुत्री रुड़की के एक कॉलेज में पढ़ाई करने के लिए जाती थी। पीड़ित का कहना है कि एक मार्च की सुबह को वह कॉलेज जाने के लिए घर से निकली लेकिन वापस नहीं लौटी।

