UTTARAKHAND

विधायक उमेश ने 151 कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया

रुड़की

मेंहवड़ कलां के क्रिकेट मैदान में खानपुर विधायक उमेश कुमार ने 151 कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया। कार्यक्रम में हरिद्वार, देहरादून, खानपुर, नारसन सहित उत्तर प्रदेश तक के लोग अपने परिवार के साथ विवाह समारोह में पहुंचे थे। सभी निर्धन कन्याओं का विवाह उनके रीति रिवाज के अनुसार कराया गया। विधायक उमेश कुमार और उनकी पत्नी सोनिया शर्मा ने वर वधू को अपना आशीर्वाद दिया।

इस मैदान में करीब 50 मंडप बनाए गए थे। जिसमें सभी हिंदू बेटियों का पुरोहितों द्वारा विवाह संपन्न कराया गया। वहीं, मुस्लिम बेटियों के निकाह के लिए भी अलग से व्यवस्था कराई गई थी। सभी बेटियों के दहेज का सामान वाहनों से उनके घरों तक पहुंचाया गया।