CRIMEUTTARAKHAND

चरस के साथ दो गिरफ्तार

चमोली

चमोली पुलिस की एसओजी की टीम ने 1 किलो 270 ग्राम चरस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने बताया सोमवार को ग्रिफ तिराहा जोशीमठ के पास से आरोपी कुलदीप कुमार निवासी ग्राम करछों‌ उम्र 36 वर्ष को 650 ग्राम तथा राकेश कुमार निवासी ग्राम निजमूला उम्र 35 वर्ष को 620 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। दोनों के कब्जे से 1 किलो 270 ग्राम चरस को बरामद किया गया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नवनीत भंडारी (एसओजी प्रभारी), कांस्टेबल में चन्दन नगरकोटी, सलमान और रविकांत शामिल रहे।