दो दिन बाद खुला मौसम, दिनभर खिली धूप
हरिद्वार
शनिवार और रविवार रात तक हुई बारिश के बाद सोमवार को मौसम पूरी तरह साफ रहा। सुबह से ही आसमान साफ होने के कारण धूप खिली रही। दो दिन की बारिश के बाद सोमवार को क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली। सुबह से ही धूप निकलने पर बाजार भी समय से खुल गए। व्यापारी अमित, अतुल, दीपक, भुवनेश ने कहा कि बारिश के चलते हमने स्वंय ही दुकानों को देर से खोला था, लेकिन बाजार देर से तो खुला वहीं बारिश के चलते शनिवार और रविवार को ग्राहक भी बाजार में कम आए थे। लेकिन आज मौसम साफ होने के बाद बाजार में चहल पहल देखने को मिली है।

