dehradun

धूमधाम से मनाई जाएगी महाराजा अग्रसेन की जयंती

देहरादून

अग्रवाल समाज महाराजा अग्रसेन की 5145 वीं जयंती धूमधाम से मनाएगा। गुरु रोड राज पैलेस पटेलनगर में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। रविवार को अग्रवाल धर्मशाला में अग्रवाल समाज की आम सभा में महाराजा अग्रसेन जन्मोत्सव कार्यक्रमों की रुपरेखा बनाई गई। अग्रवाल समाज के अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल व महामंत्री फतेह चंद गर्ग ने बताया कि कथा का आयोजन 24 सितंबर से 1 अक्टूबर तक होगा। इसमें कथा व्यास पंडित सुभाष जोशी होंगे। कथा कोरोना काल के योद्धाओं और इस बीमारी में दिवंगतों हुए लोगों को समर्पित होगी। 24 सितंबर को कलश यात्रा श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर से उत्सव स्थल तक निकाली जाएगी। प्रवक्ता संजय कुमार गर्ग ने बताया कि कथा स्थल पर नव्या फाउंडेशन व जीवन फाउंडेशन के साथ अग्रवाल समाज मिलकर रक्तदान शिविर लगाएंगे। कथा आयोजन की बचत धनराशि से राज्य की मूल निवासी ऐसी लड़कियों का विवाह कराया जाएगा, जिनके माता-पिता का कोविड में निधन हुआ हो। इसके लिए 24 से 30 सितंबर तक पंजीकरण किया जाएगा। बैठक के बाद समाज के लोगों ने धर्मशाला में स्थापित महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के सम्मुख कार्यक्रम की सफलता का संकल्प लिया। बैठक में श्याम किशोर, नवीन गुप्ता, सुरेश गुप्ता, महेश गर्ग, एससी गर्ग, विजय गुप्ता, सतीश कंसल, विक्की गोयल, अजय गोयल, सुमित बंसल, अमित गोयल, बिजेंदर बंसल, एसपी गोयल, राजकुमार गुप्ता, महिला अध्यक्ष रितु गोयल, अमिता गोयल, मोनिका, अपर्णा गोयल मौजूद थे।