CRIMEUTTARAKHAND

वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

रुड़की

सड़क दुर्घटना के मामले में पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इकबालपुर चौकी क्षेत्र के गांव बेहड़ेकी सैदाबाद निवासी आशु ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पिता 20 फरवरी देर रात अपनी ड्यूटी पूरी कर वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान एक बाइक चालक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायल पिता को इकबालपुर निजी अस्पताल भेजा जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रुड़की रेफर कर दिया गया। बताया कि फिलहाल घायल की हालत नाजुक बनी हुई है। थाना प्रभारी अंकुर शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।