HARIDWARTRENDING NEWSUTTARAKHAND

बिहार के युवक की हत्या का आरोप, मुकदमा दर्ज

हरिद्वार

एक्कड़ रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन पर बिहार के युवक का शव मिलने पर जीआरपी ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी रेलवे सरिता डोबाल ने मामले की गहनता से जांच के निर्देश दिए हैं। पिछले साल एक दिसंबर को एक्कड़ रेलवे स्टेशन के पास एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिला था। उसकी पहचान दिग्विजय कुमार मिश्र निवासी ग्राम सिसई थाना भौरे जिला गोपालगंज बिहार के रूप में हुई थीं। एसओ अनुज सिंह ने बताया कि मृतक के पिता ओमप्रकाश मिश्र ने शिकायत दी कि उनके बेटे की हत्या की गई है। उसका बेटा नवंबर के अंतिम सप्ताह में दुबई जाने के लिए घर से निकला था। उसके बेटे का शव दूसरे रेलवे स्टेशन पर मिला था। ऐसे में उसे संदेह है कि उसके बेटे की हत्या की गई है। एसओ अनुज सिंह ने बताया कि पिता की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।