TRENDING NEWSUTTARAKHAND

कार की चपेट में आकर पिता पुत्र घायल

हरिद्वार

तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। आरोपी कार चालक फरार हो गया। श्यामपुर पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बिजनौर के कीरतपुर निवासी हरपति पत्नी रमेश सिंह ने श्यामपुर थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कि दो दिन पहले उसका पुत्र संजू और पोता प्रभाकर देहरादून से बाइक से कीरतपुर आ रहे थे। गैंडीखाता के पास हरियाणा नंबर की तेज रफ्तार कार ने बाइक को चपेट में ले लिया। इससे दोनों गंभीर घायल हो गए। जिला अस्पताल में दोनों का इलाज चल रहा है। एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।