UTTARAKHAND

सचिव राधिका झा ने ऋषिकेश में गंगा आरती की

ऋषिकेश

उत्तराखंड ग्राम्य विकास की सचिव राधिका झा परमार्थ निकेतन पहुंचीं। उन्होंने परमार्थ निकेतन के गंगा तट पर गंगा आरती की और देश और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। बुधवार को परमार्थ निकेतन में सचिव ग्राम्य विकास उत्तराखंड राधिका झा अपने परिवार के साथ पहुंचीं। उन्होंने परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती से आशर्वाद लिया। स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि वर्तमान समय में केन्द्र व उत्तराखंड़ दोनों जगह संस्कारी सरकारें हैं, जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए स्वरोजगार, रोजगार, ग्रामीण आवास, ग्रामीण कनेक्टिविटी, ग्राम विकास आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही है और ग्रामीण विकास के लिये कृतसंकल्पित भी हैं। उत्तराखंड पहाड़ी राज्य है, इसलिये यहां की समस्यायें भी पहाड़ जैसी है। उत्तराखंड को एक नये स्वरूप में सशक्त करने के लिये यहां की नारी शक्ति को सशक्त करना होगा। इस दौरान सचिव राधिका झा ने गंगा आरती की और विश्व शांति की प्रार्थना की। स्वामी चिदानंद सरस्वती ने राधिक झा को रूद्राक्ष का पौधा भेंट किया।