HARIDWARTRENDING NEWSUTTARAKHAND

80 लीटर कच्ची शराब के साथ दो गिरफ्तार

हरिद्वार

श्यामपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो लोगों से अस्सी लीटर कच्ची शराब बरामद की। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि टांटवाला निवासी श्याम सिंह को करीब 40 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया। आरोपी पुल के नीचे रहने वाले झोपड़ पट्टी के मजदूरों को शराब की सप्लाई करता था। एक अन्य मामले में चंडीपुल के नीचे शमशान घाट के पास कच्ची शराब के साथ चंडी घाट निवासी संदीप को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपी अवैध रूप से कच्ची शराब की तस्करी कर रहे थे।