dehradun

उक्रांद की की पछुवादून इकाई का द्विवार्षिक अधिवेशन हुआ

विकासनगर

उत्तराखंड क्रांतिदल की पछुवादून इकाई का द्विवार्षिक अधिवेशन आयोजित हुआ। इसमें दल की मजबूती पर मंथन करने के साथ गणेश प्रसाद काला को निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुना गया। सोमवार को नगर क्षेत्र स्थित कार्यालय पर आयोजित द्विवार्षिक अधिवेशन का शुभारम्भ बतौर मुख्य अतिथि अनुशासन समिति के पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र कुकरेती और पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष एपी जुयाल ने किया। उन्होंने मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दल को मजबूत बनाने की अपील की। मुख्य अतिथि सुरेन्द्र कुकरेती ने मुख्य रूप से दल में युवाओं को जोडऩे पर जोर दिया। कहा कि संगठन की मजबूती और प्रदेश के विकास के लिए युवाओं को ही आगे आना होगा। इसके उपरांत निर्विरोध रूप से गणेश प्रसाद काला को पछुवादून इकाई में जिलाध्यक्ष, भजन सिंह नेगी को उपाध्यक्ष, मायाराम ममगाईं को महामंत्री और नरेन्द्र कुकरेती को प्रवक्ता चुना गया। इस मौके पर बहादुर सिंह रावत, शांति प्रसाद भट्ट, जयप्रकाश उपाध्याय, देवेन्द्र कंडवाल, सुभाष पुरोहित, समीर मुंडेपी, शैलेश गुलेरी आदि मौजूद रहे।