TRENDING NEWSUTTARAKHAND

स्टोन क्रशर में तोड़फोड़ करने पर छह पर मुकदमा

ऋषिकेश

माजरीग्रांट में आधा दर्जन लोगों ने एक स्टोन क्रशर पर हमला कर दिया। श्रमिकों से मारपीट करते हुए तोड़फोड़ भी की। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बलवा समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक बालाजी स्टोन क्रशर से जुड़े प्रकाश सिंह धीमान ने शिकायत दी। बताया कि माजरीग्रांट में उनके स्टोन क्रशर पर आधा दर्जन लोग घुस आए। इनमें महिलाएं भी शामिल थीं। उन्होंने क्रशर में श्रमिकों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। क्रशर में जमकर तोड़फोड करते हुए साइट से कई कीमती सामान भी साथ ले गए। नामजद तहरीर पुलिस ने आरोपी अनिल पाल, जितेंद्र मास्टर, रीना देवी, सुमन देवी, संतोष व रीना पंवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों पर बलवा, मारपीट, चोरी, धमकी, तोड़फोड़ समेत कई धाराओं में कार्रवाई की है। कोतवाल विनोद गुसाईं ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।