चिरबटिया आईटीआई पुन: खुलवाने की रणनीति पर लोगों ने की बैठक
रुद्रप्रयाग
विकासखंड जखोली के राजकीय औधौगिक प्रशिक्षिण संस्थान चिरबटियां को दो साल से बन्द किये जाने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने प्रधान लुठियाग दिनेश सिंह कैंतुरा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर अग्रिम रणनीति पर विचार किया गया। बैठक में विभिन्न गांवों के प्रधानों व अन्य जनप्रतिनिधियों ने 29 सालों से संचालित आईटीआई चिरबटियां को दो साल से बन्द किये जाने का विरोध करते हुए कहा कि यदि विभाग व सरकार ने व्यवसायिक शिक्षा के एक मात्र आईटीआई को शीघ्र नहीं खोला तो समस्त क्षेत्र की जनता आंदोलन के लिए उतारु होगी। वहीं जन विकास संस्था चिरबटियां के संस्थापक अध्यक्ष बैशाखी लाल ने कहा कि जब तक आईटीआई का भवन निर्माण नहीं होता है,तब तक जनविकास संस्थान चिरबटिया संस्था के कमरे आईटीआई संचालन के लिए नि:शुल्क उपलब्ध करा दिये जायेंगे। उन्होंने कहा कि इसका प्रस्ताव वे पूर्व में ही शासन को भेज चुके हैं। वहीं ग्राम लुठियाग के प्रधान दिनेश सिह कैन्तूरा की अध्यक्षता में एक आम बैठक का आयोजन किया गया जिसमें आन्दोलन को भव्य रुप देने के समन्ध में चर्चा की गयी। इस दौरान लोगों ने बताया कि एक माह पूर्व क्षेत्रीय प्रतिनिधि मंडल ने अपर मुख्य सचिव से भेंट कर इस समंध में एक ज्ञापन भी दिया था,लेकिन इसका भी कोई जबाब नहीं आया। बैठक में प्रधान दिनेश सिंह कैन्तूरा,क्षेत्रपंचायत सदस्य शशी देवी,उपप्रधान त्रिलोक कैन्तूरा,पूर्व प्रधान प्रेम सिंह मैहरा,पूर्व प्रधान रुप सिंह,पालाकुराली की प्रधान कमला देवी,सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष राणा,कमल सिंह,सुनील कैन्तूरा,हीरा सिंह,गजेन्द्र सिंह,कीरत सिंह, कर्ण सिंह मैहरा आदि उपस्थित थे।

