dehradun

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जागरूकता रैली निकाली

विकासनगर

स्वच्छता एवं सुषोषण दिवस कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने माख्टी पोखरी में जागरूकता रैली निकाली। रैली में शामिल कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रवासियों को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के साथ पोषण के प्रति जागरूक किया। सोमवार को माख्टी पोखरी में आयोजित जागरूकता रैली में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय युवाओं ने भी सहयोग प्रदान किया। रैली में शामिल कार्यकर्ताओं ने हाथों में जागरूकता संबंधी बैनर, पोस्टर लिए लोगों को जागरूक किया। रैली के दौरान कार्यकर्ता बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और पोषण संबंधी नारे लगाते हुए आगे बढ़ी। रैली में उर्मिला तोमर, प्रतिमा राणा, सविता चौहान, गीता राणा, उर्मिला देवी, गंभीर सिंह, अंकित, चेतराम आदि शामिल रहे।