HARIDWARUTTARAKHAND

 अग्निशमन विभाग ने दिया आग पर काबू पाने का प्रशिक्षण  

हरिद्वार

अग्निशमन विभाग की टीम ने मेला अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों को आग बुझाने का प्रशिक्षण दिया। बताया कि आग लग जाने पर किस तरह से मरीजों को बाहर निकाला जा सकता है। इसके साथ ही सावधानी बरतने और नुकसान को कम करने की जानकारी दी। मेला अस्पताल की डॉ. निशात अंजुम में बताया कि अग्निशमन विभाग की चार सदस्यीय टीम के प्रमुख भगवती प्रसाद पुरोहित और वीरेंद्र प्रसाद नौटियाल ने मॉक ड्रिल से आग बुझाने के तरीके बताए। इस दौरान उन्होंने गैस, बिजली और अन्य वजहों से लगने वाली आग पर काबू पाने का प्रशिक्षण दिया।