सीएम आवास का घेराव 20 सितंबर को
नईटिहरी
मानदेय की मांग को लेकर नौ जिलों के पर्वतीय सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता आगामी 20 सितंबर को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। लगातार एक सितंबर से आंदोलनरत डीलरों ने सरकार की उपेक्षा के चलते यह निर्णय लिया है। यह जानकारी देते हुये पर्वतीय सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम कोठियाल ने बताया कि कोरोना काल में पर्वतीय नौ जिलों के 7 हजार 126 राशन डीलरों गरीब से गरीब अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को तत्परता से राशन पहुंचाने का काम किया है। लेकिन आज तक सरकार ने कोई प्रोत्साहन राशि डीलरों को नहीं दी, प्रोत्साहन राशि देना तो दूर की बात जो पैसा व्यवस्थाओं व ढुलान का आने जेब से डीलरों ने खर्च किया है, उसका भी भुगतान नहीं किया गया है। सरकार को राशन डीलरों को कोई प्रवाह नहीं है। कहा कि सरकार से उनकी एक ही मांग है कि उन्हें मानदेय दिया जाय, ताकि वे अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें। जिसे लेकर आगामी 20 सितंबर को मुख्यमंत्री आवास का घेराव राशन डीलर करेंगे।

