मुख्यमंत्री ने किया भगवानपुर में जन आशीर्वाद रैली में प्रतिभाग
देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को जनपद हरिद्वार में संत रविदास मंदिर भगवानपुर से मक्खनपुर तक जन आशीर्वाद रैली में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि भगवानपुर क्षेत्र में ग्राम डांडा पट्टी से झींवरहेड़ी तक सडक़ को इंटर लॉकिंग टाइल्स के द्वारा निर्माण कार्य कराया जाएगा। ग्राम खेलड़ी से ग्राम सिकरोड़ा रोड तक सडक़ का निर्माण किया जाएगा। ग्राम सुग्गनपुर हाइवे से ग्राम सुग्गनपुर के अन्दर तक सडक़ निर्माण कार्य कराया जाएगा। ग्राम चुडिय़ाला में मेन रोड से संजय त्यागी के घर तक निर्माण कार्य कराया जाएगा। नेशनल हाईवे के अधूरे कार्य शीघ्र पूर्ण किये जायेंगे तथा उनको सर्विस रोड से जोड़ा जायेगा, लोगों को उनकी भूमि का मुआवजा भी दिलाया जायेगा। नगर पंचायत भगवानपुर के अंतर्गत सीवर लाइन के जो प्रस्ताव होंगे, उन पर कार्यवाही की जाएगी। भगवानपुर में कार्यरत सफाई कर्मियों आदि के वेतन भत्तों को बढ़ाने पर विचार किया जाएगा। वर्तमान में नगर पंचायत भगवानपुर के जो प्रस्ताव शासन में लम्बित हैं, उनको स्वीकृति प्रदान की जाएगी।

