UTTARAKHAND

ग्रामीणों की समस्याओं का जल्द निस्तारण का भरोसा दिलाया

 

विकासनगर
उत्तराखंड वन विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष एवं एप्पल फेडरेशन के निदेशक प्रताप सिंह रावत सोमवार को डेरियो गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर जल्द निस्तारण का भरोसा दिलाया। सोमवार दोपहर डेरियो गांव पहुंचे प्रताप सिंह रावत का ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने लोगों को पार्टी की नीतियों और
सरकार की योजनाओं से भी अवगत कराया। कहा कि भाजपा सरकार प्रत्येक व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए काम कर रही है। जौनसार बावर क्षेत्र में भी जल्द से जल्द और प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य किए जा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर भी मंथन किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोगों की समस्याओं को दूर करने के साथ बूथ स्तर पर पार्टी की मजबूती को काम करने की अपील की। इस मौके पर जवाहर दत्त जोशी, सुरेन्द्र सिंह चौहान, नवीन तोमर, जवाहर नेगी, अर्जुन सिंह, अरिवंद चौहान, सियाराम, शांति राम, चमन सिंह, शूरवीर सिंह, मदन सिंह, दिनेश तोमर, जसवीर आदि मौजूद रहे।