UTTARAKHAND

बहुउद्देशीय शिविर में एसडीएम ने सुनीं जनसमस्याएं 

ऋषिकेश

कालूवाला में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में एसडीएम युक्ता
मिश्रा ने जनसमस्याएं सुनी। उन्होंने समस्याओं के समाधान को संबंधित
अधिकारियों को निर्देश दिए। सोमवार को कालूवाला ग्राम पंचायत में
बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में एसडीएम युक्ता मिश्रा ने
जन समस्याएं सुनी। क्षेत्रवासियों ने बिजली, पानी, जंगली जानवरों से
सुरक्षा सहित अन्य समस्याएं रखी। एसडीएम युक्ता मिश्रा ने समस्याओं के
निवारण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने
कहा कि इस प्रकार के शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को उनके ही गांव
में समस्या का समाधान करवाना है। इस प्रकार के शिविर से ग्रामीणों को
अपनी समस्याएं रखने को एक मंच मिल पाता है। शिविर में आपूर्ति विभाग से
क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विवेक साह, गोकुल चंद रमोला, समाज कल्याण विभाग
से महेश प्रताप सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल मनोज मिश्रा, ग्राम प्रधान पंकज
रावत, अमित राणा, रमेश राठौड़, अरविंद चौहान, धर्म सिंह कृषाली, अजय
नेगी, हरि असवाल, आनंद पुंडीर, रजत कंडारी, अजय कृषाली, उजला देवी, पदमा
देवी, शशि सिंधवाल आदि ग्रामीण मौजूद थे।