UTTARAKHAND

टापू में मिला व्यक्ति का शव

ऋषिकेश

लक्कड़घाट स्थित गंगा के टापू में व्यक्ति का संदिग्ध हालत में
शव मिलने से हडक़ंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव
कब्जे लेकर शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। कोतवाल महेश
जोशी ने बताया की टापू में मिला व्यक्ति नग्न अवस्था में था। शिनाख्त न
होने के कारण शव को एम्स अस्पताल की मोर्चरी में 72 घंटे के लिए रखवा
दिया है। साथ ही आसपास के थाना पुलिस को मामले की सूचना दी गई है।