UTTARAKHAND

घर का ताला तोड़कर नगदी और जेवरात चोरी

हरिद्वार

कनखल में चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। चोर एक घर का ताला तोड़कर नगदी और जेवरात उड़ा ले गए। पीड़ित की शिकायत पर कनखल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्षेत्र के सतीघाट लकड़ी मंडी में पूनम शर्मा पत्नी दिनेश शर्मा रहती हैं। 12 जुलाई को किसी कार्य से अपनी रिश्तेदारी में गई थी। वापस लौटने पर देखा था कि घर का ताला टूटा हुआ था और सारा सामान अस्त व्यस्त था। लोहे के बॉक्स में रखे जेवरात और नगदी गायब थी। एसएसआई सुभाष कुमार ने बताया कि इस संबंध में शिकायत दर्ज कर ली गई है। उधर, जगजीतपुर चौकी के बाहर से ही मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई। क्षेत्र के गांव अजीतपुर निवासी उदित ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि बीस जुलाई को चौकी के बाहर से गुजर रहा था। तब चौकी के बाहर गांव के लोगों को देखकर वह ठहर गया। कुछ देर बाद जब उसने देखा कि उसकी मोटरसाइकिल चौकी के बाहर से गायब थी।