UTTARAKHAND

एसएसपी ने 11 चौकी प्रभारियों सहित 19 उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले

हरिद्वार

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने 11 चौकी प्रभारियों समेत 19 उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्रों में फेरबदल किया है। एसएसपी ने बताया कि ज्वालापुर के चौक बाजार चौकी प्रभारी आशीष नेगी को सप्तऋषि चौकी प्रभारी, यहां से शैलेंद्र ममगईं को लखनौता चौकी प्रभारी, लखनौता से नीरज को कोतवाली मंगलौर भेजा गया। रानीपुर कोतवाली से एसआई सुनील रमोला को चौकी प्रभारी सोत-ए कोतवाली गंगनहर, यहां से आनंद मेहरा को मायापुर चौकी प्रभारी, मायापुर से देवेंद्र पाल को कोतवाली रानीपुर, हरकी पैड़ी चौकी से संजीव चौहान को बाजार चौकी प्रभारी मंगलौर, यहां से प्रदीप राठौर को हरकी पैड़ी चौकी प्रभारी, नारसन चौकी प्रभारी देवेंद्र तोमर को चौक बाजार चौकी प्रभारी ज्वालापुर बनाकर भेजा गया है।