UTTARAKHAND

उत्तराखंड के डीजीपी और पुलिस का जो काम है, उन्हें वह करना चाहिए: त्रिवेंद्र

हरिद्वार

सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि धर्म की आड़ में होने वाले अवैध निर्माण पर कार्रवाई होनी चाहिए। अवैध निर्माण किसी भी धर्म का हो, वह अवैध ही होता है। उन्होंने उत्तरकाशी रैली में पुलिस कर्मियों पर पथराव को लेकर कहा कि डीजीपी और पुलिस का जो काम है। वह उनको करना चाहिए। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को पत्रकारों से वार्ता की। सांसद ने उत्तरकाशी में मस्जिद विवाद को लेकर प्रदर्शन में पथराव की घटना पर सख्त लहजा अपनाया। उन्होंने कहा कि पुलिस को ऐसी घटनाओं से सबक सीखना चाहिए। कहा कि उत्तराखंड की पुलिस को बहुत अलर्ट रहने की जरूरत है। पहाड़ों पर होने वाली घटनाओं को पुलिस हल्के में नहीं ले।