अवैध संचालित कान्ता देवी नर्सिग होम ऐसे सुविधा दे रहा है जो बिना लाईसेंस के है कानूनन जुर्म , मुख्यचिकित्साअधिकारी बोले कि जायेगी सख्त कार्यवाही
सदीप चौहान
हरिद्वार /खानपुर —
खानपुर क्षेत्र के लक्सर रोड वाल्मिकी मन्दिर के निकट गोवर्धनपुर मे एक अवैध चिकित्सक द्वारा नर्सिंग होम अवैध रूप से संचालित हो रहा है। कांता देवी नर्सिंग होम पर पर बैठने वाले डॉक्टर बलवीर सिंह सैनी अभी केवल शिक्षा प्राप्त कर रहे है बावजूद इसके उन्होंने ग्राम में बिना लाइसेंस के अवैध नर्सिंग होम संचालित कर रखा है। और नर्सिंग होम पर नॉर्मल डिलीवरी,ऑपरेशन की सुविधा, व खुद को बाल रोग विशेषज्ञ आदि का बोर्ड लगाकर आने वाले मरीज़ों का उपचार कर भोले भाली जनता की ज़िंदगी के साथ खिलवाड़ कर मोटा मुनाफा कमा रहा है। जो उपचार दशा रखे है उन चीज़ों का उपचार करना बिना लाइसेंस के कानूनन जुर्म है। इससे सीधा प्रतीत हो रहा है। कि यह नर्सिंग होम जनता की ज़िंदगी के साथ साथ आने वाली गर्भवती महिलाओं व होने वाले शिशु की जान से खेल रहा है। उधर इस सम्बंध में सीएमओ हरिद्वार का कहना है कि मामला संज्ञान में आ गया है जांच कर कार्रवाई की जाएगी ।

