Uncategorized

बालावाली बॉर्डर, रेलवे स्टेशन पर कोरोना जांच शुरू

रुडकी।  लक्सर में बिजनौर से सटे बालावाली बॉर्डर के अलावा रेलवे स्टेशन पर बुधवार से कोरोना की जांच शुरू कर दी गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनिल वर्मा ने बताया कि जिला स्तर से कोरोना की जांच का जिम्मा प्राइवेट लैब को दे दिया गया है। बुधवार सुबह से दोनों जगह टीम तैनात हैं और आने जाने वाले लोगों को रोककर उनकी कोरोना की जांच की जा रही है। उधर, मुजफ्फरनगर से सटे खानपुर के बढ़ीवाला बॉर्डर पर कोरोना की जांच का काम बुधवार से भी शुरू नहीं हो सका। खानपुर सीएचसी की प्रभारी डॉ. सुषमा डे ने बताया कि जांच के लिए निजी लैब का नाम तय कर दिया गया है। परंतु अभी सैंपल को लैब तक ले जाने के लिए वाहन की व्यवस्था नहीं हुई है। बताया कि बढ़ीवाला बॉर्डर पर भी संभवत: गुरूवार से सैंपलिंग शुरू हो जाएगी।