UTTARAKHAND

अधिवक्ता से मारपीट, मुकदमा दर्ज

हरिद्वार

एक अधिवक्ता ने कार सवार पर टक्कर मारकर घायल कर के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। ज्वालापुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में नीरज कुमार निवासी महेंद्र विहार राजा गार्डन जगजीतपुर कनखल ने बताया कि वह पेशे से अधिवक्ता हैं। तीन दिसंबर को चंद्राचार्य चौक क्षेत्र में अपने कार्यालय से निकल रहे थे, इसी दौरान एक लग्जरी कार ने उसे टक्कर मार दी। आरोप है कि उइसका विरोध करने पर कार सवार ने उतरकर गाली गलौज कर मारपीट कर दी। आरोप है कि जब उसने अधिवक्ता होने की बात कही तो आरोपी फरार हो गया। आरोप है कि कार में जसवीर नाम का व्यक्ति सवार था जबकि कार उसका बेटा दिग्विजय कार चला रहा था। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि अधिवक्ता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।