UTTARAKHAND

पत्नी की बहन पर चोरी का मुकदमा

हरिद्वार

थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने पत्नी की बहन पर घर से सोने के आभूषण चोरी कर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रोहित कुमार निवासी बहादराबाद ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि कुछ समय पहले उसके घर से अलमारी से सोने के आभूषण गायब हो गए थे। आरोप है कि उसकी पत्नी की रिश्ते में छवि पत्नी भावेश चौहान बहन लगती है जो उसके घर अचानक आई और बिना बताए चली गई थी। तब से ही उसके घर से आभूषण गायब हैं। मामले में थाना अध्यक्ष नरेश राठौड़ ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।