UTTARAKHAND

महिला ने की अपनी पड़ोसी महिला की पिटाई

हरिद्वार

मामूली बात को लेकर एक महिला ने अपनी पड़ोसी महिला की पिटाई कर दी। पीड़ित पक्ष ने इस संबंध में कनखल थाने में आरोपी महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में सुमित पाल सिंह अरोड़ा निवासी भैरव मंदिर रोड विद्या विहार कॉलोनी ने बताया कि वह अपनी पत्नी गुरमीत उर्फ मित्ती के घर के बाहर मौजूद थे। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी महिला मुक्ता पत्नी प्रवीण भाटिया ने उसकी बहन शिल्पा के साथ अभद्रता करते हुए गाली देना शुरू कर दिया। उसकी पत्नी ने जब विरोध किया तब महिला ने उसके साथ भ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। आरोप है कि लोहे की रॉड से उसकी पत्नी पर हमला कर बाल खींचते हुए जान से मारने की नियत से गला दबाया गया। आसपास के लोगों के एकत्र होने पर उसकी पत्नी को छुड़ाया गया, जिसके बाद महिला ने उसकी पत्नी को हत्या की धमकी दी। आरोप है कि पूर्व में भी महिला ने उसके बच्चे की पिटाई की थी। एसओ मनोज नौटियाल ने बताया कि महिला के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।