दिव्यांग मतदाताओं को किया सम्मानित
पिथौरागढ़। आगामी विस चुनाव में दिव्यांग मतदाताओं की मतदान में भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए उन्हें उनके अधिकारों की जानकारी दी गई। इस दौरान उन्हें पीडब्ल्यूडी एप के माध्यम से मतदाता पंजीकरण एवं मोबाइल फोन के माध्यम से बीएलओ की जानकारी दी। नोडल अधिकारी दीपक कुमार ने कहा आगामी विस चुनाव में दिव्यांग मतदाताओं को मतदान में किसी भी तरह की दिक्कत न आए, इसको लेकर अभी से तैयारी शुरू कर दी है। इस दौरान समाज कल्याण विभाग ने दिव्यांग खिलाड़ियों बलवंत सिंह, जगत सिंह, देवकी देवी, हर्षित चंद, राजेंद्र धामी को प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर एसडीएम सदर नंदन कुमार, समाज कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार, एडीओ दीप आर्य सहित कई लोग शामिल रहे।

